पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १७ साल की उम्र में ही छा गए थे आयुष्मान, सिंगिंग से ज्यादा एक्टिंग करते हैं पसंद

१७ साल की उम्र में ही छा गए थे आयुष्मान, सिंगिंग से ज्यादा एक्टिंग करते हैं पसंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(एक्टर आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा)
चंडीगढ़। फिल्म अभिनेता आयुष्मान चंडीगढ़ के निवासी हैं। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई चंडीगढ़ स्थित सेंट जॉन हाई स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई डीएवी कॉलेज से पूरी की। आयुष्मान खुराना एक अच्छे गायक भी हैं। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली के बिग एफएम में रेडियो जॉकी का जॉब किया। जहां बिग चाई में 'मान ना मान, मैं तेरा आयुष्मान' के नाम से शो आती थी। वर्ष 2007 में यंग अचीवर्स अवॉर्ड मिलने के बाद आयुष्मान रेडियो जॉकी से एम टीवी के वीडियो जॉकी बन गए और वहां उन्होंने कई शोज किए। आयुष्मान एम टीवी रोडीज (सीजन-2) के विनर भी रह चुके हैं।
14 सितंबर 2014 को आयुष्मान खुराना पूरे 30 साल के हो जाएंगे। 17 साल की उम्र में आयुष्मान ने सफलता की बुलंदी को छू लिया। आयुष्मान खुराना को एक अच्छा अभिनेता कह लें, एंकर कह लें, वीजे या आरजे कह लें, या फिर अच्छा सिंगर। विकी डोनर का ‘पानी दा रंग’ और नौटंकी साला के लिए गाए हुए उनके गीत ‘साडी गली’ बेहद लोकप्रिय हुए। इनकी सफलता से उत्साहित आयुष्मान का पहला म्यूजिक सिंगल ‘ओ हीरिये’ पिछले साल उनके जन्मदिन 14 सितंबर को रिलीज किया गया था। वर्ष 2012 मे आयुष्मान खुराना ने शूजित सरकार की फिल्म 'विक्की डोनर' से डेब्यू किया और इस फिल्म से उनके करियर पर चार चांद लग गए।
फिल्म 'विक्की डोनर' से आयुष्मान को काफी लोकप्रियता मिली। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि पहले मैं इंडस्ट्री को बाहर से देखता था। लोगों के इंटरव्यू लेता था, अब देता हूं। दोनों पहलू देखने से आप ज्यादा स्टेबल हो जाते हैं। हालांकि, ज्यादा बिजी रहने की वजह से पर्सनल लाइफ बैकसीट पर चली जाती है। मेरी वाइफ भी चंडीगढ़ से पीएचडी कर रही हैं। मगर वो समझती हैं। हम दोनों अभी यंग हैं और करियर फिलहाल ज्यादा जरूरी है। इसके अलावा प्राइवेसी भी नहीं होती। मैं फेम को सीरियसली नहीं लेता। वैसे आयुष्मान को सिंगिंग से ज्यादा एक्टिंग पसंद है, वे कहते हैं कि सिंगिंग और म्यूजिक मेरा शौक है और गायन के क्षेत्र में मेरी सीमाएं हैं।
मैं क्लासिकल या सूफी नहीं गा सकता हूं। आयुष्मान की माने तो 17 साल की उम्र में सफलता मिले तो दिमाग तो खराब होता है। वैसे भी, चंडीगढ़ जैसी छोटी सी जगह पर थोड़ी भी सफलता आपको स्टार बना देती है। सिंगिंग रिऐलिटी शो से निकला तो मुझे एक्सपोझ़र बहुत ज्यादा मिल गया, लेकिन उससे बाहर आने में मुझे दो साल का वक्त लगा। इसके अलावा मैं काफी टाइम से इंडस्ट्री को देख रहा हूं चाहे वह रेडियो में रहकर या एंकर बनकर। इसलिए सक्सेस को सीरियसली नहीं लेता। एक चीज मैंने सीख ली है कि आप जितने रियलिस्टिक होंगे उतने ही खुश रहेंगे।
फिल्मः
2012: विक्की डोनर
2013: नौटंकी साला
2014: बेवकूफियां
अपकमिंग फिल्मः
2014: हवाईजादा
2014: दम लगा के हईशा
अवार्ड्सः
2007: भारत निर्माण अवार्ड्स
2011: इंडियन टेलीविजन अकादमी अवार्ड्स
2011: कॉस्मोपॉलिटन फन एंड फीयरलेस अवार्ड्स
2011: स्टार परिवार अवार्ड्स
2012: 5th बोरोप्लस गोल्ड अवार्ड्स
2012: भास्कर बॉलीवुड अवार्ड्स
2012: जीक्यू इंडिया मैन ऑफ द ईयर
2012: ग्लोबल इंडियन म्यूजिक अवार्ड्स (हॉटेस्ट सांग "पानी दा रंग")
2012: बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स
2013: ईटीसी बॉलीवुड बिज़नेस अवार्ड्स
2013: स्क्रीन अवार्ड्स
2013: जी सिने अवार्ड्स
2013: स्टारडस्ट अवार्ड्स
2013: रीनॉल्ट स्टार गिल्ड अवार्ड्स
2013: टाइम्स ऑफ़ इंडिया फिल्म अवार्ड्स
2013: आईफा अवार्ड्स
डिस्कोग्राफीः
2012: पानी दा रंग (विक्की डोनर)
2013: साड्डी गली (नौटंकी साला)
2013: तू ही तू (नौटंकी साला)
2013: ओ हीरिये
2014: खामखां (बेवकूफियां)
आगे की स्लाइड्स पर देखिए आयुष्मान खुराना की कुछ तस्वीरें।