मोहाली। ज्ञान ज्योति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आटो
मोबाइल मैकेनिकल विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस वर्कशाप का आयोजन रोबो सौपिंस इंडिया, नोयडा द्वारा किया गया। इस दो दिवसीय वर्कशाप में कंपनी के इंजीनियरों ने एक इंजन के अंदरूनी हिस्सों को जोडऩे व उनके कार्य करने के तरीके विद्यार्थियों को समझाए। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासा भरे प्रश्नों के उत्तर भी बेहद प्रभावी ढंग से दिए।
लगभग 80 भविष्य के इंजीनियरों के लिए इस वर्कशाप को चार भागों में वितरित किया गया। पहले हिस्से में विभिन्न तरह के उपयोग किए जाने वाले इंजनों की जानकारी विद्यार्थियों के साथ शेयर की गई। दूसरे पड़ाव में ब्रेकिंग सिस्टम, ट्रांसमिशन सिस्टम, चैसी सिस्टम व आईसी इंजन बारे जानकारी शेयर की गई। इसके बाद तीसरे पड़ाव में स्ट्राट हुए इंजन के कार्य करने के तरीके व इंजन एसेंबली की जानकारी दी गई। अंत में चौथे पड़ाव में विद्यार्थियों के लिए फाइनल राउंड के लिए आईआईटी दिल्ली बुलाया गया। इस वर्कशाप के मेन फोकस ट्रांसमिशन सिस्टम की जानकारी रखा गया।
इस वर्कशाप के अंतिम दिन विद्यार्थियों को टीमों में वितरित करते हुए उन द्वारा हासिल की गई प्रेक्टिकल जानकारी का टेस्ट लिया गया। अंतिम पड़ाव के दौरान आईआईटी दिल्ली में मार्च, 2015 को होने वाले मुकाबलों के लिए अशुल बग्गा, राघव, उमर, गोपाल, अंकित, लीतेश, फैजल व शबीर को चुना गया। इस अवसर पर चुने गए विद्यार्थियां को बधाई देते हुए ज्ञान ज्योति ग्रुप के चेयरमैन जेएस बेदी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन हर समय कुछ न कुछ नया सीखने का सुनहरी समय होता है। इस समय को खराब न करते हुए विद्यार्थियों को हमेशा जानकारी हासिल करने के लिए तैयार रहना चाहिए। अंत में इस वर्कशाप के इंजीनियरों को ज्ञान ज्योति ग्रुप की मैनेजमेंट द्वारा यादगार चिन्ह भेंट किए गए।