चंडीगढ़ । साइंस एंड टेक्नालॉजी डिपार्टमेंट के इंस्पायर अवार्ड के तहत फोर्थ स्टेट लेवल साइंस एग्जिबीशन एंड प्रोजेक्ट कंपीटिशन गर्वमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-१० में चल रही तीन दिवसीय साइंस प्रदर्शनी शनिवार को संपन्न हो गई। ५ स्टूडेंट्स के मॉडल्स को विजेता घोषित किया गया अब ये ६ से ८ अक्टूबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाली नेशनल साइंस एग्जीबिशन में अपने मॉडल्स पेश करेंगे। स्टेट कांउसिल एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेक्टर ३२ के डायरेक्टर डॉक्टर सुरेंद्र दहिया ने बताया कि इस इंस्पायर अवार्ड के माध्यम से स्टूडेंट्स में साइंस में रूचि को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस एग्जीबिशन में गवर्नमेंट व प्राइवेट स्कूलों के ४६ स्टूडेंट्स ने मॉडल्स पेश किए थे। इन स्टूडेंट्स को ये मॉडल तैयार करने के लिए पांच पांच हजार रुपये दिए गए थे।
ये थे विजेता :
श्री अरबिंदो स्कूल ऑफ इंटीग्रल एजुकेशन सेक्टर २७ की बांसुरी महेंद्रू , सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर २६ के सयांश, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर २२ के नित्याशीष भंडारी, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर २७ के गोविंद, गवर्नमेंट हाई स्कूल डड्डू माजरा की पूनम को विजेता घोषित किया।