चंडीगढ़। प्रशासन द्वारा करवाए जा रहे ६वें चंडीगढ़ आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल-२०१४ के चौथे दिन शनिवार को प्रशासन की तरफ से हेरिटेज वॉक निकाली गई। इस फेस्टिवल में हिस्सा ले रहे कलाकार व कुछ स्टूडेंट्स ने वॉक में हिस्सा लिया। चंडीगढ़ प्रशासन के कल्चरल अफेयर डिपार्टमेंट की डायरेक्टर अमन दीप कौर ने इस वॉक को सेक्टर-१० स्थित म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी के पास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वॉक में करीब ७० से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। सेक्टर-१० व इसके आसपास ये वॉक निकाली गई। शनिवार को आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल के दौरान शाम ७ बजे ईवनिंग विद वसीम बरेलवी(हिंदी पॉयट) और पद्मभूषण उस्ताद अब्दुल रशीद खान की वोकल परफॉरमेंस का आयोजन किया जाएगा।