पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी के मनवीर सिंह निकले सबसे आगे

डीएवी के मनवीर सिंह निकले सबसे आगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्टेट सब जूनियर और जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बॉयज अंडर २० की २०० मीटर रेस में डीएवी स्कूल १५ के मनवीर सिंह सबसे आगे रहे। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर ७ में मनवीर सिंह ने २४.७५ सेकंड का समय निकाला। उनके बाद दूसरे स्थान पर एसजीजीएससी के विशाल रहे जिन्होंने २५.११ सेकंड का समय निकाला। इसके बाद तीसरा स्थान मेजबान कॉम्प्लेक्स के पियूष शुक्ला को मिला। चैंपियनशिप के ८०० मीटर स्पर्धा में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ७ के पियूष शुक्ला पहले स्थान पर रहे जबकि लखविंदर सिंह दूसरे और सोनू शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
१५०० मीटर रेस में दीपक ने पहला, सोनू ने दूसरा आैर रोमांस ने तीसरा स्थान हासिल किया। १०००० मीटर रेस में सोमबीर ने पहला, परमवीर सिंह ने दूसरा और प्रकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया। जेवेलिन थ्रो में राजिंदर ने पहला, गुरप्रीत ने दूसरा और रजनीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंग में सक्षम ने पहला, अर्शदीप ने दूसरा और महेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया।