पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जॉनसन का न होना बढ़ा सकता है परेशानी

जॉनसन का न होना बढ़ा सकता है परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। आईपीएल सीजन ७ में सभी को अपनी बॉलों की तेजी से डराने वाले मिशेल जॉनसन चैंपियंस लीग के पहले मुकाबले के लिए फिट नहीं है। ये बात टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। जॉनसन सीजन ७ में टीम के साथ पहली बार जुड़े और उन्होंने भारत व यूएई दोनों ही जगह पर टीम का तेज आक्रमण संभाले रखा। उनके नेतृत्व में युवा गेंदबाज संदीप शर्मा और बालाजी ने शानदार गेंदबाजी की और टीम जीतती भी रही। उनके न होने का नुकसान यकीनन टीम को होगा क्योंकि जरुरी मौकों पर वो टीम को बल्ले से भी जीत दिलाने में सक्षम हैं।
अगर वो टीम के साथ नहीं होंगे तो उम्मीद भरी आंखें लगी होंगी श्रीलंकाई ऑलराउंडर तिसारा परेरा पर। परेरा हालांकि जॉनसन जैसी फॉर्म में तो नहीं है लेकिन वे तेज आक्रमण संभाल सकते हैं। परेरा टीम के तेज आक्रमण की अगुवाई करेंगे। संदीप से भी यहां काफी उम्मीदें होंगी क्योंकि वे अपने होम ग्राउंड पीसीए मोहाली में काफी शानदार स्विंग करते हैं। बालाजी भी अपनी स्लोअर से कमाल करके टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।