चंडीगढ़। हीरो वुमेंस प्रोफेशनल गोल्फ टूर के दसवें लेग में चंडीगढ़ की गोल्फर सानिया शर्मा ने अपने खेले में सुधार किया और वे पांचवां स्थान हासिल करने में कामयाब रहीं। वहीं कोलकाता की वेटरन गोल्फर स्मृति ने यहां अपनी क्लास दिखाते हुए खिताबी जीत दर्ज की। स्मृति ने यहां पर इस जीत के साथ ही ४ लाख रुपए की इनामी राशि अपनी झोली में डाली। स्मृति ने करीब दो महिनों के बाद कोर्स पर वापसी की थी और उन्होंने तीसरे राउंड के बाद २०७ अंक हासिल किए थे। स्मृति ने लीग में टॉप कर रही वानी कपूर को आठ स्ट्रोक के बड़े अंतर से मात दी।
स्मृति को दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। वे तीसरे राउंड में लय में भी नहीं दिखाई दी। इसके अलावा कोलकाता की ही युवा गोल्फर नेहा त्रिपाठी और पुणे की श्वेता गलांदे संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने ५४ होल तक २१६ अंक हासिल किए। चंडीगढ़ की सानिया शर्मा ने ५४ होल के बाद २२२ अंक हासिल किए। कपूरथला की गुरसिमर बढ़वाल और दिल्ली की अंकिता तिवाना २२४ अंकों के साथ छठे स्थान पर रहीं।