पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेएंडके बाढ़ पीड़ितों को पंजाब के ब्यूरोक्रेट्स ने दिया एक दिन का वेतन

जेएंडके बाढ़ पीड़ितों को पंजाब के ब्यूरोक्रेट्स ने दिया एक दिन का वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो: जम्मू-कश्मीर​ में आई बाढ़ के बाद डूबी कॉलोनियां)
चंडीगढ़। पंजाब के सभी आई ए एस अधिकारियों द्वारा अपना एक दिन का वेतन जम्मू कश्मीर बाढ़ राहत फंड के लिए दान करने का फैसला लिया है। इस संबंधी पंजाब आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि इस मुसीबत की घडी पंजाब के सभी आई एएस अधिकारियों ने जम्मूकश्मीर के बाढ़ प्रभावित लोगों का साथ देने का निर्णय किया है। और एक दिन का वेतन बाढ राहत फंड के लिए दान किया जा रहा है।

दूसरी तरफ एसोसिएशन के जनरल सचिव गुरकीरत सिंह ने सचिव पर्सोनल विकास प्रताप को आग्रह किया है कि वह वेतन जारी करने वाले संबंधित अधिकारियों को इस संबंधी दिशा निर्देश जारी करें और आई ए एस अधिकारियों की सितंबर महीने का एक दिन का वेतन काटकर जम्मू कश्मीर बाढ राहत फंड के लिए भेज दें।

उधर ,एसजीपीसी के बाद अब दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी जेएंडके में बाढ़ में फंसे हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए रोजाना पचास हजार पैकेट भेजने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए गुरुद्वारा शीशगंज, बंगला साहिब और रकाब गंज आदि में लंगर सेवा चल रही है जहां दाल, चावल रोटियों आदि के पैकेट बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा दवाएं, बिस्कुट और सूखा दूध भेजने का काम भी चल रहा है। एसजीपीसी से सेना ने एक लाख पैकेट रोजाना तैयार करने का आग्रह किया है। ये पैकेट रोजाना सेना के हेलिकाप्टर जेएंडके में फंसे लोगों को बांट रहे हैं।