पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी स्कूल की पावन ने जीते दोहरा गोल्ड

डीएवी स्कूल की पावन ने जीते दोहरा गोल्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। डीएवी स्कूल की पावन ने चंडीगढ़ स्टेट टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट में दोहरा गोल्ड हासिल किया है। उन्होंने यहां टेबल टेनिस हॉल में सब जूनियर गर्ल्स और जूनियर गर्ल्स इवेंट में खिताबी जीत दर्ज की। पावन ने सब जूनियर के फाइनल मुकाबले में गुरुकुल स्कूल की विभूति को एकतरफा अंदाज में ३-१ से हरा दिया। वहीं इससे पहले सेमीफाइनल मैच में उन्होंने अपने ही स्कूल की अर्शिता को ३-१ से मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की थी।
क्वार्टर फाइनल में उन्होंने सेक्रेड हार्ट स्कूल की ध्रति को एकतरफा अंदाज में ३-० से हराया था। जूनियर गर्ल्स फाइनल में पावन ने अपने ही स्कूल की पारीन को बिना किसी परेशानी के ३-१ से हराया था। वहीं सेमीफाइनल में उन्होंने सेक्रेड हार्ट स्कूल की ध्रति को ३-० से और क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गुरुकुल स्कूल की विभूति को ३-० से हराकर अपना विजयी रथ जारी रखा था। पावन पिछले काफी मुकाबलों से अच्छा प्रदर्शन करती आ रहीं हैं। उनसे आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है।