पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के पार्किंग एरिया में लगेंगे स्टैंड, सोलर एनर्जी से बनेगी बिजली

शहर के पार्किंग एरिया में लगेंगे स्टैंड, सोलर एनर्जी से बनेगी बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ को मोंडल सोलर सिटी बनाए जाने का फैसला किया है और अब चंडीगढ़ प्रशासन भी शहर में ज्यादा से ज्यादा सोलर पावर प्लांट लगाकर सोलर एनर्जी से ही बिजली पैदा करने की प्लानिंग में जुट गया है। सरकारी दफ्तरों, स्कूलों व अन्य संस्थानों के बाद अब शहर की कुछ पार्किंग एरिया में भी स्टैंड लगाकर उन पर सोलर फोटोवोल्टिक पावर प्लांट लगाए जाने की प्लानिंग की गई है।
विदेशों में पहले से ही पार्किंग एरिया में सोलर प्लांट्स वाले स्टैंड लगाकर इस जगह को बिजली पैदा करने के तौर पर यूज किया जा रहा है और इसी टेक्नोलॉजी को चंडीगढ़ में इस्तेमाल किये जाने की प्लानिंग की गई है। फिलहाल कौन कौन से पार्किंग एरिया में ये स्टैंड लगाकर सोलर फोटोवोल्टिक पावर प्लांट लगाए जाने हैं उसके बारे में पार्किंग एरिया को देखा जा रहा है। अभी तक अलग अलग बिल्डिंग्स में प्लांट लगाकर साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट करीब 3 मेगावॉट बिजली इन प्लांट्स से पैदा कर रहा है। पार्किंग एरिया के अलावा स्लम रिहेबलिटेशन स्कीम के तहत चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाए गए मकानों में भी सोलर फोटोवोल्टिक पावर प्लांट और वाटर हिटिंग सिस्टम लगाए जाने का फैसला किया गया है। चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज वी. पाटिल ने भी साइंड एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट को इस बारे में निर्देश दिए हैं।
अपने निर्देशों में पाटिल ने डिपार्टमें और प्रशासनिक अधिकारियों को कहा है कि सोलर एनर्जी को हम जितना ज्यादा बिजली में कनवर्ट कर सकते हैं हमें इसी कोशिश करनी चाहिए। सेक्टर-46 के सरकारी स्कूल में साइकिल स्टैंड बनाया गया था जिसमें सोलर फोटोवोल्टिक प्लांट लगाया गया है। जो इस स्कूल की करीब 80 फीसदी से ज्यादा की बिजली की जरूरत को पूरा कर रहा है।
132 ब्लॉक में लगेंगे प्लांट:- चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा धनास में बनाई गई स्लम रिहेबलिटेशन कॉलोनी में सोलर प्लांट लगाए जाने का फैसला किया गया है। यहां पर कुल 132 ब्लॉक में सोलर फोटोवोल्टिक पावर प्लांट लगाए जाएंगे