पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएचबी रेजिडेंट्स अपने घर बचाने के लिए करेंगे विरोध

सीएचबी रेजिडेंट्स अपने घर बचाने के लिए करेंगे विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाए गए मकानों में रहने वाले लोग अब अपने इन मकानों को बचाने के लिए प्रशासन पर आश्रित नहीं रहेंगे बल्कि वे सीएचबी के नोटिसों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे और दिल्ली तक अपना मुद्दा उठाने के लिए जाएंगे।
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड रेजिडेंट्स फेडरेशन ने फैसला किया है कि प्रशासन और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अफसर तो रेजिडेंट्स की बात सुन नहीं रहे हैं इसलिए अब मिनिस्टरी ऑफ होम अफेयर्स में जाकर मामले को उठाया जाए। वायलेशन करने पर जहां इन फ्लैट्स में रहने वाले लोगों को वायलेशन हटाए जाने के नोटिस भेजे जाते थे वहीं अब जो नोटिस चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने इन लोगों को भेजे हैं उसमें इन लोगों के मकानों की अलॉटमेंट ही कैंसिल किये जाने के लिखा गया है।
इन नोटिसों से फ्लैट में रहने वाले लोगों के होश उड़ गए हैं क्योंकि पहले उनको भरोसा दिलाया जा रहा था कि नीड बेस्ड चेंजेज में इन वायलेशन को कवर किया जाएगा लेकिन नीड बेस्ड चेंजेज को लेकर कोई पॉलिसी तो सीएचबी बना नहीं सका लेकिन दीपावली से पहले मकान कैंसिल करने के नोटिस जरूर इनको थमाए जा रहे हैं। दिल्ली में मुद्दा उठाने के अलावा चंडीगढ़ में भी विरोध प्रदर्शन की प्लानिंग सीएचबी रेजिडेंट्स ने की है जिसको लेकर जल्द ही फेडरेशन ने मीटिंग भी बुलाई है।