पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनवायरमेंट फ्रेंडली और एवरेज में बेहतर बसें खरीदेगा प्रशासन

एनवायरमेंट फ्रेंडली और एवरेज में बेहतर बसें खरीदेगा प्रशासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन का ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट अब सिर्फ कम कोस्ट वाली ही बसें नहीं खरीदेगा बल्कि जो ज्यादा एवरेज देगी और कम फ्यूल खर्च करेगी उन्हीं बसों को कांट्रेक्ट फाइनल करते हुए तरजीह दी जाएगी।
साथ ही बसों को एनवायरमेंट फ्रेंडली बनाया जा सके इसका भी ध्यान रखा जाएगा। इसलिए एसएमएल के साथ 170 मिडी बसों का कांट्रेक्ट करने के बाद अब चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने पुणे की कोरोना कंपनी के साथ कांट्रेक्ट करने की तैयारी कर ली है। टेंडर प्रोसेस पुरा करने के बाद कोरोना कंपनी से 12 मीटर लंबी 160 बसों को खरीदने का प्रपोजल बनाकर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने सीनियर ऑफिसर्स की अप्रूवल के लिए भेज दिया है।
अब इस महीने ही नवरात्रों के दौरान नई 40 मिडी बसें जो कि एसएमएल की तरफ से भेजी जाएंगी उनका उद्घाटन प्रशासन करने जा रहा है। एसमएमल की जो बसें यहां पर आएंगी उनकी एवरजे एसी कैटेगरी में मिडी बस की एवरेज करीब 4.5 किलोमीटर प्रति लीटर और नॉन एसी मिडी बस की एवरेज 5.50 किलोमीटर प्रति लीटर की होगी।
वहीं पुरानी बसों की एवरेज को देखें तो ये बहुत पीछे एवरेज के मामले में इन बसों से हैं। पुरानी एसी बसें जो चंडीगढ़ में चल रही हैं उनकी 1.90 से 2 किलोमीटर प्रति लीटर और नॉन एसी की 2.25 से 2.50 किलोमीटर प्रति लीटर एवरेज है। वहीं पहले की स्टैंडर्ड साइज की बसों की एवरेज करीब 4.50 केएमपीएल है।