पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रेन मार्केट और मार्बल मार्केट से भी हटेंगे कब्जे

ग्रेन मार्केट और मार्बल मार्केट से भी हटेंगे कब्जे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। सेक्टर -26 में बनी मद्रासी कॉलोनी खाली करवाने के बाद प्रशासन का इस्टेट ऑफिस इसी महीने दो-तीन और जगह कब्जे हटाने के लिए कार्रवाई चला सकता है। सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट में कुछ लोगों झुग्गियां वगैरह बनाई हुए हैं तो कुछ ढाबे चल रहे हैं साथ ही दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जों को भी हटाने के लिए प्लानिंग की जा रही है।

मार्बल मार्केट को लेकर पहले अगले हफ्ते ही कार्रवाई किये जाने का फैसला लिया गया था लेकिन बाद में इसको कैंसिल कर दिया गया था लेकिन बताया जा रहा है कि सितंबर महीने के आखिर तक इस्टेट ऑफिस धनास स्थित इस मार्बल मार्केट को हटाने के लिए अभियान चला सकता है जिसके बारे में तैयारी की जा रही है।
वहीं मक्खन माजरा, दड़वा सहित अन्य कुछ गांवों में लाल डोरा के बाहर बने गोदामों, नए बन रहे मकानों व अन्य कंस्ट३क्शन को हटाने के लिए भी इस्टेट ऑफिस नोटिस भेज चुका है जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।