पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टमाटर और आलू के रेट नहीं हुए डाउन फ्रूट्स भी मंहगे

टमाटर और आलू के रेट नहीं हुए डाउन - फ्रूट्स भी मंहगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। मंहगी सब्जियों से लोगों को फिलहाल कोई राहत मिलते नहीं मिल पाएगी क्योंकि टमाटर और आलू के रेट डाउन ही नहीं हो पा रहे हैं।
टमाटर जहां अभी भी 40 से 60 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक्री हो रहा है वहीं बढ़िया पहाड़ी आलू 35 से 40 रुपए तक प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा है। नवरात्रें आने वाले हैं लेकिन फ्रूट्स के रेट में भी कोई कमी नहीं आई है। सेब का सीजन है लेकिन चंडीगढ़ की सब्जी मंडी में भी सेब 60 से 80 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से ही बेचा जा रहा है।
वहीं अमरूद, 20 से 25 रुपए पर बिक रहा है। सब्जियों के रेट्स में थोड़ी कमी आई है और भिंडी, खीरा, घीया, कद्दू के रेट 20 से 30 रुपए प्रति किलो के हिसाब से लगाए जा रहे हैं। सेक्टर-26 सब्जी मंडी आढ़तियों की मानें तो आलू खासतौर से पहाड़ी आलू के रेट में फिलहाल कोई फर्क नहीं पड़ने वाला क्योंकि सप्लाई कम आ रही हैं।