चंडीगढ़। रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) यूटी चंडीगढ़ ने रविवार को सीएच-01-एजेड सिरीज के 0101 से ऊपर के नबंरों की ऑक्शन की। रविवार को करीब 250 से ज्यादा नबंर ऑक्शन में बेचे गए और इस सिरीज के फेंसी नबंरों से आरएलए को करीब 60 लाख रुपए से ज्यादा की इनकम हुई है। रविवार को हुई नबंरों की ऑक्शन में करीब 160 तो फेंसी नबंरों के लिए बोली लगाई गई जबकि कुछ नबंर्स दूसरे भी बेचे गए हैं।
ज्यादातर नबंरों को रिजर्व प्राईस से पांच से दस हजार की ज्यादा पर ही नंबर बिके। रविवार को ज्यादातर लोग ऐेसे आरएलए के सेक्टर-17 स्थित ऑफिस में पहुंचे जो अपने
मोबाइल नबंर या हाउस के नबंरों पर ही गाड़ी का भी नबंर लेने के लिए पहुंचे थे। इस सिरीज के बाद ए सिरीज के डबल डिजीट की सिरीज पूरी हो जाएगी और इसके बाद अब सीएच-01 बीए सिरीज के नबंरों की सिरीज शुरु होगी। आरएलए के मुताबिक नववंबर महीने में बीए सिरीज की पहली ऑक्शन करवाई जाएगी क्योंकि फेस्टिवल सीजन में ज्यादा लोग गाड़ियां खरीदते हैं।