पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में हिस्सा लेने के लिए २० सितंबर तक करें एप्लाई

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में हिस्सा लेने के लिए २० सितंबर तक करें एप्लाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। दिल्ली में आयोजित किये जाने वाले इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2918 में हिस्सा लेना चाहते हैं तो 20 सितंबर तक प्रशासन के इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट में एप्लाई कर सकते हैं। इस साल प्रगति मैदान दिल्ली में इस फेयर का आयोजन किया। इस बार फेयर को वुमंस इंटरप्नोयरशिप की थीम पर आयोजित किया जाएगा। 14 नवंबर को इस फेयर का उद्घाटन किया जाएगा और 27 नवंबर तक फेयर चलेगा।
प्रशासन की तरफ से चंडीगढ़ के इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से कहा गया है कि वुमंस इंटरप्नोयरशिप की थीम इस बार फेयर की है इसलिए वे लोग इसके लिए एप्लाई करें जो थीम के हिसाब से हो। गौरतलब हो कि पिछले बार भी इस फेयर में किसी भी प्राइवेट इंडस्ट्रियलिस्ट ने चंडीगढ़ से हिस्सा नहीं लिया था क्योंकि इसके बारे में प्रॉपर इंफॉरमेशन ही उनको नहीं दी गई थी। इसके चलते पिछले साल इस फेयर में चंडीगढ़ प्रशासन के ही अलग अलग डिपार्टमेंट्स ने स्टॉल लगाए थे।