पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो को मिला छत्तीस बिरादरी का समर्थन

इनेलो को मिला छत्तीस बिरादरी का समर्थन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पेहवा से इंडियन नेशनल लोकदल प्रत्याशी पूर्व मंत्री जसविन्द्र सिंह संधू ने कहा कि प्रदेश में छत्तीस बिरादरी का समर्थन इनेलो को मिल रहा है। इससे साफ है कि इनेलो प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस वक्त प्रदेश का मतदाता कांग्रेस से निजात चाह रहा है। क्योंकि इस सरकार ने विकास के नाम पर लोगों को छला भर है। संधू ने कहा कि कांग्रेस में जिस तरह से जमीनों को बिल्डर को बेचा गया है। इससे किसान वर्ग इस पार्टी से नाराज है। इसके साथ ही शिक्षा और रोजगार के नाम पर भी प्रदेश में कुछ नहीं हुआ है।