पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ से जयपुर इंटरसिटी कल से रोज, थर्ड एसी ८९० रु. में

चंडीगढ़ से जयपुर इंटरसिटी कल से रोज, थर्ड एसी ८९० रु. में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। चंडीगढ़ से पिंकसिटी जयपुर के लिए अब रोजाना कनेक्टिविटी होगी। बजट में घोषित चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी ट्रेन 16 सितंबर से शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन रोजाना चलेगी। इस ट्रेन की खास बात यह होगी कि इससे चंडीगढ़ से हरियाणा के नए स्टेशन कैथल, जींद, नरवाना जुड़ जाएंगे। इस ट्रेन से इन डेस्टिनेशन को जाने वाले लोगों को सुविधा होगी।
अन्य ट्रेनें भी चलेंगी जल्द
सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने कहा बजट में घोषित चंडीगढ़-रामनगर सप्ताह में एक दिन, कालका-कटरा, चंडीगढ़-फिरोजपुर ट्रेनों के चलने की घोषणा बाद में की जाएगी। अभी चंडीगढ़ से जयपुर-अजमेर गरीब रथ एक्सप्रेस वाया पानीपत रोहतक होते जयपुर-अजमेर जाती है। गरीबरथ फुली एयरकंडीशंड है। यह सोमवार बुधवार और शनिवार को चलती है।
यह है समय सारिणी
जयपुर 4.40 शाम
गांधीनगर 4.50
दौसा 5.30
राजगढ़ 6.13
अलवर 6.53
रेवाड़ी 8.30 रात
रोहतक 10.48
जींद 11.40
नरवाना 12.28
कैथल 1.01
कुरुक्षेत्र 2.00
अंबाला 3.40
चंडीगढ़ 4.55 सुबह
चंडीगढ़ से जयपुर
चंडीगढ़ 12.45 दोपहर
अंबाला कैंट 1.35
कुरुक्षेत्र 2.2o
कैथल 3.55
नरवाना 4.45 शाम
जींद 5.20
रोहतक 6.20
रेवाड़ी 7.30
खड़तल 8.02 रात
अलवर 9.32
राजगढ़ 10.27
दौसा 10.52
गांधी नगर 11.53
जयपुर 12.50 रात
जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी (19717)
चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी (19718)


यह होगा किराया
स्लीपर क्लास 330
थर्ड एसी 890
सेकंड एसी 1290