पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब का क्रिकेटर यूके में छाया

पंजाब का क्रिकेटर यूके में छाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। कभी पंजाब रणजी टीम के मेन बॉलर के तौर पर गेंदबाजी करने वाले मीडियम पेसर गगनदीप सिंह अब यूके में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। भारतीय सीनियर टीम में भी जगह बना चुके गगनदीप सिंह पिछले कुछ सालों में यूके में सैटल हो गए थे। लेकिन उन्होंने क्रिकेट को नहीं छोड़ा। पिछले दिनों एजबेस्ट मैदान पर हुई टी ट्वेंटी चैंपियनशिप में उन्होंने फाइनल में अपनी टीम को शानदार गेंदबाजी की बदौलत जीत दिलाई। गगनदीप ने ४ ओवर में ३ मेडल डालते हुए महज ४ रन देकर ५ खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।
इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया है। गगनदीप यूके में रहते हुए भी पंजाब में अपने दोस्तों के साथ जुड़े हुए रहते हैं। मैन ऑफ द मैच और टीम की फोटो ग्राफ उन्होंने फेसबुक के जरिए अपने दोस्तों के साथ शेयर की। पंजाब में उनके साथ खेले रणजी के खिलाड़ी और कोचेज ने इसे तुरंत हाथों हाथ लिया और लाइक पर लाइक कर दिए।