चंडीगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि बेशक पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल (पीयूसीएससी) इलेक्शन में वह जीते नहीं हों लेकिन आने वाले टाइम में वह अपने इलेक्शन मेनिफेस्टो के अनुसार ही स्टूडेंट्स के मुद्दे उठाते रहेंगे।
पीयूसीएससी कार्यकारिणी को उनका सपोर्ट रहेगा लेकिन गलतियां होने पर वह उन्हें सामने भी लाएंगे। एबीवीपी के स्थानीय इंचार्ज दिनेश चौहान ने दावा कि गर्ल्स की सुरक्षा और पार्किंग का मुद्दा आगे भी उठाते रहेंगे। एमएचआरडी मिनिस्टर से मुलाकात ना करने की बात पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसके लिए दिल्ली बुलाया गया है।
उल्लेखनीय है कि स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) ने पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने के लिए दो दिन तक चंडीगढ़ में रहीं एमएचआरडी मिनिस्टर स्मृति जुबिन ईरानी को मैमोरंडम सौंपा था लेकिन एबीवीपी के स्टूडेंट नेता वहां पर नहीं गए थे।