चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईसीईटी) में हाइजीन की प्रॉब्लम को लेकर हिंदुस्तान स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एचएसए) ने धरना लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इंस्टीट्यूट के वॉशरूम में गंदगी स्टूडेंट्स की बहुत बड़ी समस्या हैं। आपसी राजनीति में बिजी टीचर्स को इस ओर ध्यान देने का टाइम तक नहीं है। स्टूडेंट्स डिमांड देते हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जाती।
उन्होंने जल्द से जल्द हाइजीन की प्रॉब्लम सुधारने की मांग उठाई है। सुबह से दोपहर तक स्टूडेंट्स ने चेयरपर्सन के खिलाफ नारेबाजी की। एचएसए प्रेसिडेंट नीरज खरब ने कहा कि उनकी पार्टी के पीयूसीएससी इलेक्शन में हारने का अर्थ ये नहीं है कि वह स्टूडेंट्स की बात नहीं कर सकते। वह अब भी स्टूडेंट्स के इश्यू उठाते रहेंगे।