पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाक में सिख समुदाय के हमलों को लेकर हिंद में मचा बवाल

पाक में सिख समुदाय के हमलों को लेकर हिंद में मचा बवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(इस्लामाबाद में पाकिस्तान में हो रहे सिखों पर हमले के विरोध में सिख समुदाय का प्रदर्शन)चंडीगढ़। पाकिस्तान में सिख समुदाय के लोगों पर हो रहे हमलों को लेकर भारतीय सिख समुदाय में खासी नाराजगी है। इस बाबत सिख समुदाय के लोगों में खासा बवाल मचने के बाद जब मामला पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पास पहुंचा तो उन्होंने भी आहत हो कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वहां के सिखों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
नवाज शरीफ से उठाया जाए मुद्दा
पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान में सिखों और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की सुरक्षा के लिए वहां के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पास मुद्दा उठाने को कहा है। पीएम को लिखे पत्र में बादल ने कहा, पाकिस्तान में सिखों और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर लगातार हमले हो रहे हैं और ये सभी रिपोर्टस मीडिया में आ रही हैं। इससे उनमें डर का माहौल बना हुआ है। इस मुद्दे को उठाते हुए बादल ने कहा, यह काफी अहम मुद्दा है जिसका भारत में भी काफी असर है।
कई हिस्सों में मार डाले हैं सिख समुदाय के लोग
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कई हिस्सों में सिख समुदाय के लोगों को मार दिया गया है। इनमें पेशावर के अमरजीत सिंह और हरजीत सिंह की पहचान हुई है। वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि खैबर पखतून में ही यह सातवां कत्ल है। उन्होंने कहा, कत्ल की लगातार बढ़ रही खबरों के चलते पूरे समुदाय में डर का माहौल बना हुआ है और इससे पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है लेकिन पाकिस्तान सरकार द्वारा समुदाय के लोगों को सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई जा रही है।
बिजनेसमेन किए जा रहे हैं टारगेट
बादल ने कहा, गुस्से में आए लोगों ने सुरक्षा को लेकर लोगों ने नार्थ-वेस्ट मरदन सिटी में आठ सितंबर को सरकार के खिलाफ रोष मार्च भी निकाला है और सरकार पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, जिन लोगों को टारगेट किया जा रहा है वे बिजनेसमैन हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें पाकिस्तान में सिख समुदाए के लोगों की बेबसी