चंडीगढ़। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में २० सितंबर से एक महीने का गोल्फ कोचिंग कैंप का आयोजन किया जागा जिसमें चंडीगढ़ के ७ से १५ साल के बच्चे हिस्सा लेंगे। ये कैंप ईजीटीएफ सर्टिफाइड कोच अजय गुजराल लेंगे और बच्चों को गोल्फ के गुर सिखाएंगे। ये कैंप उनके लिए होगा जिन्होंने अभी तक गोल्फ नहीं खेला है। कैंप में बच्चों को ऑल राउंड डेवलपमेंट का पाठ पढ़ाया जाएगा ताकि वे गोल्फ के गुर सीख सकें। ये कैंप १९ अक्टूबर तक होगा और एक महीने में १० दिन बच्चों को कैचिंग दी जाएगी।
पूरे महीने के शनिवार और रविवार को बच्चें कोचिंग लेने के लिए यहां पहुंचेंगे। शनिवार को कैंप दोपहर ३.३० बजे होगा और रविवार को सुबह १० बजे होगा। इसमें मेंबर्स के अलावा नॉन मेंबर्स भी हिस्सा ले सकते हैं। चंडीगढ़ के साथ साथ मोहाली और पंचकूला के बच्चे भी इसमें अपना नाम दे सकते हैं। इससे पहले आयोजित कैंप कम दिनों के लिए होता था इसलिए उसमें ज्यादा बच्चे हिस्सा नहीं लेते थे।
इस बार इसे ज्यादा दिनों के लिए आयोजित किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे गोल्फ की बारीकियां सीखें। कैंप में बच्चों को सभी टेक्नीक के बारे में बताया जाएगा जैसे की चिपिंग, पटिंग, स्विंग आदि। जिन बच्चों के पास अपनी किट नहीं हैं उन्हें यहीं पर खेलने के लिए क्लब भी दिए जाएंगे। इसके अलावा सभी को तीन गोल्फ मैगजीन भी दी जाएंगी। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अजय गुजराल से ९८१४३५६०१३ पर संपर्क कर सकते हैं।