पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस पास बनाने के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, ई संपर्क सेंटरों में भी बनेगा पास

बस पास बनाने के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, ई संपर्क सेंटरों में भी बनेगा पास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग(सीटीयू) की बसों के लिए लोकल रूट(ट्राइसिटी) का बस पास बनवाना है तो इसके लिए आपको किसी दफ्तर या बस अड्डे के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है बल्कि चंडीगढ़ के किसी भी ई संपर्क सेंटर में जाकर आप पास बनवा सकते हैं।
चंडीगढ़ मोहाली, पंचकुला, मनसा देवी, मुल्लांपुर, जीरकपूर और सकेतड़ी के लिए ये बस पास आप बनवा सकते हैं। तीन महीनों और ६ महीनों के लिए ई संपर्क सेंटर प्लास्टिक कार्ड बनाकर देंगे जिसको इस्तेमाल कर आप आराम से सीटीयू की बसों में ट्राईसिटी में ट्रेवल कर सकते हैं। एक हफ्ता पहले ही ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने बस पास व सीटीयू के किरायों को लेकर नोटिफिकेशन की थी जिसके बाद अभी तक १९०० लोगों ने बस पास बनाने के लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के पास एप्लाई किया है। इनमें से १३५० एप्लीकेशन ट्राइसिटी के स्टूडेंट्स की तरफ से आई है। स्टूडेंट्स पास भी ट्राईसिटी के लिए बनाया जा रहा है और चंडीगढ़, मोहाली या पंचकुला के किसी भी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में पढ़ना वाला स्टूडेंट ३०० रुपए में तीन महीने के लिए बनवा सकता है।

कोई भी बनवा सकता है बस पास:- ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की तरफ से कहा गया है कि सिर्फ चंडीगढ़ के लोग ही नहीं बल्कि बाहर के लोग भी यहां सीटीयू की बसों में ट्राईसिटी में ट्रेवल करने के लिए बस पास बनवा सकते हैं। लेकिन ये बस पास सिर्फ ट्राईसिटी के लिए ही होंगे। हर कैटेगरी के लिए अलग से बस पास बनवाए जाने का इंतजाम ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने किया है।