चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज़ अंबाला डिपो की बस नारायणगढ़ से अंबाला कैंट के लिए जा रही थी, जो गांव बडागढ़ के पास बेगना नदी के पुल से नदी में गिर गई । इस दुर्घटना में दो लड़कियों की मृत्यु हो गई और 34 यात्री घायल हो गये। बस मे आई तकनीकी खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई है ।
घायलों में से 23 लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ व सेक्टर 32 चंडीगढ़ भेजा गया है। इसके अलावा 11 घायलों का इलाज सामान्य अस्पताल में चल रहा है। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मृत लड़कियों में से एक की पहचान रेनू पुत्री कमलजीत निवासी बरौली के रूप मे हुई है।