पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपियों से लोकायुक्त ने पूछा, सीडी में आवाज और चित्र आपके ही हैं?

आरोपियों से लोकायुक्त ने पूछा, सीडी में आवाज और चित्र आपके ही हैं?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। सीएलयू के नाम पर रिश्वत मांगने संबंधी सीडी प्रकरण में लोकायुक्त जस्टिस प्रीतमपाल सिंह ने सभी आरोपियों से जानना चाहा है कि सीडी में दिख रहे चित्र और आवाज क्या वास्तव में उन्हीं की है?
इस सवाल का जवाब आरोपियों को एफिडेविट पर देना है। इसके साथ ही लोकायुक्त ने शिकायतकर्ताओं के वकील से भी पूछा है कि जिन लोगों ने यह स्टिंग ऑपरेशन किया था, वे रिपोर्टर और एजेंट कौन लोग थे? स्टिंग करने वाले लोगों का एफिडेविट मांगा है कि यह स्टिंग उन्होंने ही किया था। अब इस मामले की अगली सुनवाई १८ सितंबर को होगी।
लोकायुक्त के यहां सोमवार को इस मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान आरोपियों की ओर से पेश की गई दो एप्लीकेशन का शिकायतकर्ताओं की ओर से जवाब दिया गया। इसमें शिकायतकर्ताओं ने दोनों ही एप्लीकेशन को मेंटेनेबल नहीं बताते हुए रिजेक्ट करने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों इनेलो नेताओं ने कांग्रेस सरकार के मंत्री, सीपीएस और कुछ विधायकों के खिलाफ मीडिया में सीडी जारी की थीं। इनके माध्यम से आरोप लगाया गया था कि इन नेताओं ने सीएलयू के नाम पर रिश्वत मांगी थी। जिसे स्टिंग ऑपरेशन के जरिए सीडी में कैद किया गया।
सीडी मामले में ये हैं आरोपी: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह, सीपीएस विनोद भयाना, विधायक नरेश सेलवाल, जरनैल सिंह और रामनिवास घोड़ेला। जबकि एक अन्य मामले में लोकायुक्त सरकार को सीपीएस रामकिशन फौजी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करवाने की सिफारिश पहले ही कर चुके हैं।