चंडीगढ़। बीपीएल राशन कार्ड धारकों के लिए सर्वे में ड्यूटी के खिलाफ वेटरनरी एसोसिएशन ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में दस्तक दी है। याचिका पर प्राथमिक सुनवाई के बाद कार्यवाहक चीफ जस्टिस आशुतोष मोहंता व जस्टिस एचएस सिद्धू की खंडपीठ ने 22 सितंबर के लिए हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में कहा गया कि 5 अगस्त 2014 के फैसले को खारिज किया जाए जिसमें फरीदाबाद में बीपीएल कार्ड धारकों के सर्वे में वेटरनरी डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।
याचिका में कहा गया कि इस तरह के काम का कोई अनुभव न होने व मौजूदा समय में हेल्थ मैनेजमेंट प्रोग्राम से जुड़े होने के चलते वेटरनरी डॉक्टर यह ड्यूटी नहीं कर सकते। ऐसे में इस फैसले को खारिज किया जाए।