चंडीगढ़। अपने एनजीओ के 6 साल पूरे होने की खुशी में एनजीओ तमन्ना की ओर से एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में उन मेंबर्स को सम्मानित किया गया जो पिछले 6 सालों से एनजीओ के साथ मिलकर बेहतरीन काम कर रहे हैं। होटल गोल्डन पाल्म जीरकपुर में हुई इस सेरेमनी में एनजीओ की ऑर्गेनाइजर ईशा ककारिया ने बताया कि वह 22 साल की थी जब उन्होंने इस एनजीओ को शुरू किया। कई सारी दिक्कतें आई लेकिन युवाओं के साथ उन्हें मिलता गया और एनजीओ उपलब्धियां हासिल करता रहा।
पिछले 6 सालों में एनजीओ को कई अवॉर्ड मिले इनमें शामिल रहे गवर्नर की ओर से कमेंडेशन सर्टिफिकेट, पब्लिक रिलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया अवॉर्ड, सेवा भारती अवॉर्ड मुख्यतया रहे। ईशा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में भी एनजीओ बुलंदियों को छूता रहेगा क्योंकि इस एनजीओ की खासबात यह है कि इसमें सभी युवा हैं और सभी कुछ प्रॉपर प्लानिंग व सही स्ट्रेटेजी से करते हैं।