पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिक्रमजीत हत्या की सीबीआई जांच की मांग खारिज

बिक्रमजीत हत्या की सीबीआई जांच की मांग खारिज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस द्वारा अगवा कर बिक्रमजीत की हत्या के आरोपों की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग संबंधी याचिका सोमवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। पंजाब सरकार की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामला ट्रायल कोर्ट में विचाराधीन है।
इस पर हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया। बिक्रमजीत के कजिन राजबीर सिंह की तरफ से याचिका दायर कर कहा गया कि उसका भाई बिक्रमजीत अमृतसर की सेंट्रल जेल में भिखीविंड के अकाली नेता और उसके परिवार के सदस्यों की हत्या के मामले में सजा काट रहा था। तेज कमर दर्द के चलते बिक्रमजीत को गुरु नानक देव हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।

इसी दौरान 5 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में बिक्रमजीत का अस्पताल के बाहर से सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मियों ने अपहरण कर लिया। बाद में परिजनों को पता चला कि पुलिस ने बिक्रमजीत के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। पुलिस ने कहानी झूठी कहानी बनाई कि बिक्रमजीत स्मगलिंग के एक मामले में शामिल था और पुलिस पूछताछ के लिए उसे उठाया गया था। पुलिस पूछताछ के दौरान ही बिक्रमजीत की मौत हो गई।