पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ को हराकर लुधियाना बना चैंपियन

चंडीगढ़ को हराकर लुधियाना बना चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज वुमेंस बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जीसीजी लुधियाना ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया है। पीयू ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मैच में जीसीजी लुधियाना ने जीजीएस वुमेंस कॉलेज चंडीगढ़ को 52 के मुकाबले 15 अंकों से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच खिताब के लिए ज्यादा संघर्ष देखने को नहीं मिला।
इसमें तीसरा स्थान पीजी जीसीजी कॉलेज सेक्टर 11 के नाम रहा जिन्होंने तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में जीजीएस कॉलेज फॉर गल्र्स गिदड़बाहा को 30 के मुकाबले 8 अंकों से हरा दिया। चंडीगढ़ के पीजी कॉलेज ने मैच के शुरुआत से ही बढ़त बना ली थी जो अंत में निर्णायक साबित हुई।
लुधियाना के कॉलेज का दबदबा: इंटर कॉलेज वुमेंस बी डिविजन बास्केटबॉल में लुधियाना का दबदबा रहा। वहां के दो कॉलेज ने लीग मुकाबलों में जीत दर्ज की। पहले रामगडिय़ा गल्र्स कॉलेज लुधियाना ने पीजी गवर्नमेंट कॉलेज 46 चंडीगढ़ को 12-00 से और खालसा कॉलेज फॉर वुमेंस लुधियाना ने पीजी जीसीजी सेक्टर-11 को 11-01 से हराया। वहीं चंडीगढ़ के जीजीएस कॉलेज ने मेजबान पीयू कैंपस को 8-1 से मात दी।