पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होम सेक्रेटरी से उठाएंगे इंप्लाइज मांगे, आज शाम 4 बजे होगी मीटिंग

होम सेक्रेटरी से उठाएंगे इंप्लाइज मांगे, आज शाम 4 बजे होगी मीटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से नाराज इंप्लाइज को होम सेक्रेटरी अनिल कुमार ने आज मीटिंग के लिए बुलाया है। मीटिंग शाम करीब 4 बजे यूटी सेक्रेटेरिएट में बुलाई गई है। कोर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स इंप्लाइज की मांगों को होम सेक्रेटरी के समक्ष रखेंगे। इंप्लाइज अपनी मांगों को लेकर पिछले काफी समय से धरनाा प्रदर्शन कर रहे थे और 10 सितंबर को ही डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर धरन प्रदर्शन किया था। इस बारे में कमेटी के विजय कुमार ने कहा कि प्रशासन पिछले काफी समय से इंप्लाइज की मांगों को अनदेखा करते आ रहे हैं लेकिन अब प्रशासन को इंप्लाइज की मांगों को पूरा करना होगा।
इस बारे में कमेटी के कन्वीनर राकेश कुमार ने कहा कि होम सेक्रेटरी के समक्ष कमेटी इंप्लाइज की सभी मांगों को रखेगी और इस बार तय किया जाएगा सिर्फ आश्वासन ही नहीं बल्कि इंप्लाइज के काम हकीकत में पूरे हो सके। कमेटी होम सेक्रेटरी के समक्ष सभी विभागों में खाली पड़ी पोस्टों को भरने, सेंट्रल पे स्केल लागू करने, डेली वेज व कांट्रेक्ट पर काम करने वाले इंप्लाइ को रेगुलर किये जाने की मांगे उठाएंगे।