पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोसायटीज के फ्लैट्स ट्रांसफर करने की फीस बढ़ाने का फैसला वापस लेने की मांग

सोसायटीज के फ्लैट्स ट्रांसफर करने की फीस बढ़ाने का फैसला वापस लेने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। प्रॉपर्टी फेडरेशन चंडीगढ़ की तरफ से डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद शाइन को लेटर भेजा गया है जिसमें मांग की गई है कि हाल ही में सोसायटीज के मकान ट्रांसफर करने को फीस बढ़ाने का जो फैसला किया गया है उसको वापस लिया जाए। फेडरेशन की तरफ से कहा गया है कि सभी पुरानी सोसायटीज पर पुराने रेट्स ही लागू होने चाहिए।

इसलिए पुराने तरीके से ही इन सोसायटीज के मकान ट्रांसफर किये जाने की मांग की गई है। इस बारे में प्रॉपर्टी फेडरेशन के प्रेसिडेंट कमलजीत सिंह ने कहा कि मकान ट्रांसफर किये जाने को लेकर इस्टेट ऑफिस को पहले की पॉलिसी ही अपनानी चाहिए क्योंकि रेट्स बढ़ाने का मतलब है कि इन लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।