पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्लैमर की दुनिया सामने से खूबसूरत लेकिन पीछे से जैलेसी

ग्लैमर की दुनिया सामने से खूबसूरत लेकिन पीछे से जैलेसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सृष्टि वर्धन, मिस नॉर्थ इंडिया 2014)
चंडीगढ़। ग्लैमर की दुनिया बाहर से दिखने में खूबसूरत है लेकिन पर्दे के पीछे जैलसी से भरी हुई है। इसका अहसास तब हुआ जब मैंने दीवा मिस नॉर्थ इंडिया में एंट्री की। यह कहना था दीवा मिस नॉर्थ इंडिया 2014 का खिताब जीत चुकी सृष्टि वर्धन का। एमसीएम कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर 36 में बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट सृष्टि ने हाल ही में हुए इस कॉन्टेस्ट को जीतने के बाद अपने एक्सपीरियंस साझा किए।

जरूरी है टीम एफर्ट लेकिन जलते हैं सभीः
इस कॉन्टेस्ट में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर से सैकड़ों लड़कियों ने हिस्सा लिया था। मैं भी उन्हीं में से एक थी। शुरू के राउंड्स में ही पता लग गया कि हमें सिखाया तो टीम एफर्ट के बारे में जाता है, लेकिन उसे फॉलो कोई नहीं करता। पार्टिसिपेंट्स एक-दूसरे से बहुत ज्यादा जलते हैं। हर कोई एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगा था, लेकिन मुझे जैलसी से भी बहुत कुछ सीखने को मिला। अपनी मेहनत और लगन से मैं फिनाले में पहुंची 13 लड़कियों में अपनी जगह बना सकी।

स्विम सूट डालने में हिचकिचाहटः
19 वर्षीय सृष्टि ने कहा कि ऑडिशंस का एक राउंड स्विम सूट डालने का भी था, लेकिन इसे डालने में मुझे थोड़ी हिचकिचाहट हो रही थी। फिर मैंने अपना मन बनाया और सोचा कि अगर ग्लैमर इंडस्ट्री में अपने नाम का लोहा मनवाना है तो सबकुछ करना पड़ेगा। मैंने वर्कआउट किया और मीठा खाना तो बिल्कुल ही छोड़ दिया था। इस पूरे सफर में मेरे पिता हर्ष वर्धन और मां अनिता सेतिया का ही स्पोर्ट रहा कि मैं इस कामयाबी को छू सकी।

आई वॉन्ट टू बी मायसेल्फः
मैं मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करना चाहती हूं। आई वॉन्ट टू बी माय सेल्फ, क्योंकि मैं किसी दूसरे को फॉलो नहीं करना चाहती और अपने फूट स्टेप्स खुद बनाने हैं। मैं चाहती हूं कि लोग मेरे फुट स्टेप्स को फॉलो करें, जबकि मैं किसी के नहीं। मुझे उम्मीद है कि हर कदम पर मुझे लोगों का स्पोर्ट मिलेगा और इसका अंदाजा मुझे तब हुआ था जब तीन दिनों तक ऑनलाइन वोटिंग होनी थी और सभी ने मेरी उम्मीद से बढ़कर मुझे वोटिंग की।
आगे की स्लाइड्स पर देखें सृष्टि वर्धन की कुछ तस्वीरें।
फोटोः जसविंदर सिंह