चंडीगढ़। यूटी सेक्रेटेरियट सेक्टर-9 में मंगलवार को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन चंडीगढ़ के होम सेक्रेटेरियट अनिल कुमार ने किया। कैंप में अलग अलग विभागों में काम करने वाले प्रशासनिक इंप्लाइज ने ब्लड डोनेट किया।
कैंप का उद्घाटन करने के बाद इंप्लाइज व अन्य लोगों को मोटिवेट करने के लिए होम सेक्रेटेरियट अनिल कुमार ने कैंप में लोगों से बातचीत की और बताया कि उनके ब्लड से कितने लोगों की जिंदगी बच सकती है। उनके अलावा यूटी कैडर के एडिशनल सेक्रेटरी टू होम डॉ. एसबी दीपक कुमार भी कैंप में पहुंचे और लोगों को ब्लड डोनेशन की इम्पॉरटेंस के बारे में कहा।
बाद में चंडीगढ़ के एडवाइजर टू एडमिनस्ट्रेटर केके शर्मा भी यहां पर पहुंचे और कैंप का राउंड लगाकर ब्लड डोनेट करने वालों से बातचीत की। सुबह करीब 11 बजे से इस ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।