चंडीगढ़। ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन(जेईआरसी) ने यूटी पावरमैन यूनियन से 15 दिनों में इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट द्वारा दी गई रिप्लाई पर रिज्वाइंडर सब्मिट करने के निर्देश दिए हैं। 30 सितंबर तक डिपार्टमेंट की रिप्लाई पर ये रिज्वाइंडर यूनियन को जेईआरसी में भेजना होगा।
दरअसल यूटी पावरमैन यूनियन ने जेईआरसी में पिटिशन डाली थी जिसमें इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट में खाली पड़ी पोस्टों को भरे जाने, नई पोस्टें क्रिएट करने और आउटसोर्सिंग को बंद करने को लेकर पिटीशन डाली थी।
इस पिटिशन पर सुनवाई के बाद जेईआरसी ने इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट से रिप्लाई फाइल करने के लिए कहा था। डिपार्टमेंट की रिप्लाई पर अब यूनियन को कहा गया है कि वे रिज्वाइंडर भेजे। इस मामले में जेईआरसी ने अब 14 अक्टूबर 2014 को हियरिंग बुलाई है। यूनियन को कहा गया है कि रिज्वाइंडर जो जेईआरसी में भेजा जाए उसकी एक कॉपी पहले रिस्पांडेंट यानि इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट को भी यूनियन भेजे। इस बारे में पावरमैन यूनियन के जनरल सेक्रेटरी गोपाल दत्त जोशी ने कहा कि उनकी पिटिशन पर जो रिप्लाई इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट ने भेजा है वो ठीक नहीं है। इसिलए यूनियन अब डिपार्टमेंट की रिप्लाई पर प्वाइंट टू प्वाइंट रिप्लाई तैयार करेगी जिसमें सही फेक्ट जेईआरसी को बताए जाएंगे।