पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचएस से की गलत तरीके से सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी बनाने की शिकायत

एचएस से की गलत तरीके से सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी बनाने की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। निरवाणा को-ऑपरेटिव सोसाइटी की मैनेजमेंट की तरफ से होम सेक्रेटरी अनिल कुमार को शिकायत की गई है कि सोसाइटी के ही कुछ लोग मनमर्जी से अलग से मैनेजमेंट चलाने की कोशिश कर रहे हैं।
होम सेक्रेटरी ने इस शिकायत को रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसाइटी को भेज दिया है। सोसाइटी की तरफ से होम सेक्रेटरी को दी गई इस शिकायत में कहा गया है कि निरवाणा सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी के लिए 17 फरवरी 2014 को चुनाव किये गए थे और 23 फरवरी 2014 को नई मैनेजमेंट कमेटी को चुना गया था जिसमें जसवीर सिंह को प्रेसिडेंट, सुरजीत कौर को वाइस प्रेसिडेंट, सुख मनिंदर सिंह को सेक्रेटरी और बीएल जोशी को कैशियर बनाया गया था। शिकायत में आरोप लगाए गए हैं नई मैनेजमेंट बनने के बाद पुरानी मैनेजमेंट के कुछ लोगों ने फिर से पावर हासिल करने के लिए अलग से ही मैनेजिंग कमेटी चलानी शुरु कर दी।
इसके बाद कैशियर के पद को लेकर विवाद किया गया और बाद में सेक्रेटरी को-ऑपरेशन की तरफ से स्टे ऑर्डर इस कैशियर मामले में मिला। शिकायत में कहा गया है कि सेक्रेटरी के ऑर्डर के बावजूद पुरानी मैनेजमेंट के मेंबर्स अलग से ही मैनेजिंग कमेटी चलाने में लगे हुए जबकि ये सोसायटीज के रूल्ज का भी उल्ल्घंन है क्योंकि जब मैनेजमेंट की इलेक्टेड बॉडी है तो दूसरी मैनेजमेंट कैसे चलाई जा सकती है।