पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूआईएचएमटी में शुरू हुआ टूरिज्म वीक

यूआईएचएमटी में शुरू हुआ टूरिज्म वीक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। अगर जीवन में सफलता चाहते और अपना नाम अपनी पीढिय़ों के लिए भी यादगार बनाना चाहते तो नौकरी को नहीं, स्वरोजगार को चुनो।अपना काम करने के लिए आपके पास मौके बहुत हैं। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स को राय दी आदर्श यूनिवर्सिटी के चांसलर एचएस गिल ने।
वह यूआईएचएमटी में शुुरू हुए टूरिज्म वीक के तहत हो रही वर्कशॉप को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपना और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर का उदाहरण दिया।

जिसके बेटे को किसी प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट ने एडमिशन नहीं दिया और राय दी कि आप दुकान पर इसे बिठा लो, उसने अपनी यूनिवर्सिटी खड़ी कर दी। अब वह चांसलर है। मैं प्रोफेशनल डॉक्टर था और अब मेरी यूनिवर्सिटी है। ये संभव है हिम्मत से। हिम्मत करोगे तो नाम रहेगा। दूसरों को रोजगार दोगे तो भलाई करने का सबब भी होगा। होटल मैनेजमेंट और टूरिज्म में तो ये काम और भी आसान है।