चंडीगढ़। सिर पर छाता, आंखों पर चश्मा और चेहरे पर नकाब ही हमारी जिंदगी होगी, अगर हमने ओजोन की कम होती परत को ना बचाया। ये संदेश देने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सोशल वर्क के स्टूडेंट्स और फैकल्टी ने हाथ में छाता लेकर स्टूडेंट सेंटर पर ये संदेश दिया।
दोपहर करीब दो घंटे स्टूडेंट्स धूप में छाता लेकर बैठे रहे। हर कोई आता और उनको सवाल पूछ कर चला जाता। कइयों ने तस्वीरें भी खींची। ऑर्गेनाइजर गौरव गौड़ ने बताया कि प्रोटेक्शन ऑफ ओजोन लेयर, दि मिशन गोज की थीम के साथ युनाइटेड नेशंस एनवार्यमेंटल प्रोग्राम के तहत ये दिन मनाया जा रहा है। 1994 से ये दिन मनाया जाता है।