चंडीगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी की पंजाब यूनिवर्सिटी इकाई ने
कश्मीरी बाढ़ पीड़ितों के लिए कलेक्शन का काम मंगलवार को शुरू किया है। स्टूडेंट सेंटर पर इसकी शुरूआत दिनेश चौहान और हरमन सिंह गिल ने की। इससे पहले पीयू के डिजास्टर मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स ने करीब 54 हजार रुपये कश्मीरी बाढ़ पीड़ितों को दान किए हैं।
चौहान ने बताया कि उनके संगठन ने स्टूडेंट सेंटर और हॉस्टलों में कलेक्शन के लिए बॉक्सेज लगाए हैं। इन सभी बॉक्सेज की रकम को बाद में जरूरतमंदों तक पहुंचा दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अब तक किसी भी स्टूडेंट संगठन ने अपने तौर पर ये कोशिश नहीं की है।