चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में एमफिल की क्लासेज 15 अक्टूबर से लगेंगी। इसके लिए पीयू ने एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। एमफिल के लिए एंट्रेस टेस्ट जुलाई में लिया गया था। एमफिल के लिए एडमिशन के फॉर्म जमा कराने की आखिरी डेट 14 अक्टूबर है। यही डेट पीएचडी के फॉर्म जमा कराने के लिए भी है। एमफिल और पीएचडी में एडमिशन के लिए चेयरपर्सन की इजाजत से लेट फीस 5 सौ रुपये के साथ फॉर्म 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक जमा कराए जा सकते हैं।
वीसी की इजाजत और 18 सौ लेट फीस के साथ 22 अक्टूबर तक फॉर्म जमा हो सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने एंट्रेस टेस्ट का रिजल्ट कार्ड या पीयू की वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट का प्रिंट आउट लगाना होगा। मास्टर लेवल एग्जामिनेशन का डिटेल मार्क्स कार्ड और गैप केस की स्थिति में सर्टिफिकेट। उल्लेखनीय है कि पीयू अपनी पीएचडी की सीटें कभी भी घोषित नहीं करती। ये एंट्रेंस टेस्ट दो साल तक मान्य रहता है।