पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कप्तान सरदार ने बढ़ाया मेरा हौंसला: मनप्रीत सिंह

कप्तान सरदार ने बढ़ाया मेरा हौंसला: मनप्रीत सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पंजाबी हॉकी स्टार मनप्रीत सिंह भारतीय हॉकी टीम की एक मजबूत कड़ी हैं। १९ सितंबर से द.कोरिया में शुरु होने वाली एशियन गेम्स में उनसे काफी उम्मीदें हैं। मनप्रीत यहां मिडफील्ड में अपनी सेवाएं देंगे। हालही में जूनियर मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए मनप्रीत ने कहा की मिडफील्ड एक महत्वपूर्ण जगह है। इस पोजिशन पर खेलना आसान नहीं होता। इसके लिए आपको तेजी चाहिए होती है। आपको ये भी ध्यान देना होता है की आपका सहयोग डिफेंडर्स को भी मिले और फॉरवर्ड को भी। कड़े अभ्यास के बाद अब मैं एक सफल मिडफील्डर बन पाया हूं।
ये सिर्फ मुमकिन हो पाया कप्तान सरदार सिंह की बदौलत। उन्होंने मुझे इस पोजिशन पर खेलने के लिए काफी सहयोग किया है। वे सिर्फ मेरे को ही नहीं बल्कि दानिश,धर्मवीर, चिंगलेन साना आदि की भी हौंसला अफजाई करते रहते हैं। वहीं टीम के उप उपकप्तान और वाइस कैप्टन पीआर श्रीजेश ने कहा की हम कड़ा अभ्यास कर रहे हैं और अपने आप को परिस्थितियों के अनुसार ढालने में लगे हैं। हमें मालूम है की आगामी मुकाबले काफी चुनौती भरे होंगे और हम इसके लिए तैयार हैं। नया फॉर्मेट शानदार है और अब सभी को एक तेज हॉकी देखने को मिलेगी।