चंडीगढ़। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी यूआईईटी के इंटरप्रिनियोरशिप डवलपमेंट सेल ने मंगलवार को फ्रेशर्स को रू ब रू कराया यूटी के कई बिजनेस एक्सपर्ट्स से।
इंजीनियर्स को अपना काम शुरू करने के लिए प्रेरणा देने को कराई जा रही इस वर्कशॉप में विप्रो के सीईओ विनीत खुराना, क्रूज रोवर डॉट कॉम से सुनीर वालिया और लेट्स इंडोर्स के पवनीत टिवाण अपने अनुभव साझा करने वाले हैं।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के स्टार्ट अप एक्सलरेटर सेल और आईडीसी की इस कोशिश में ग्रे सेल टेक्नोलॉजी एंड एक्सपोर्ट के मनीष जौहर और युवशाला के क्षितिज भी वक्ता के तौर पर बुलाया गया है।
ईडीसी से प्रखर श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्कशाॅप के जरिए वह स्टूडेंट्स को अपने बिजनेस आइडिया के लिए प्रेरिज कर रहे हैं। ये प्री वर्कशॉप है। इसके बाद जो भी स्टूडेंट्स ईडीसी के पास अपना आइडिया लेकर आएंगे, उसे एक्सलरेटर सेल के सामने रखा जाएगा जो इन स्टूडेंट्स को बिजनेस के लिए फंडिंग देंगे।