पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो में साक कार असेसरी में लगी आग

इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो में साक कार असेसरी में लगी आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो के प्लाट नंबर 423 में साक कार असेसरी के खुले शोरूम में बिजली की वायर के स्पार्क होने से आग लग गई। आग लगने से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है हालांकि लाखों का सामान खाक होने की सूचना है।
आग लगने की सूचना मालिकों ने फायर स्टेशन पर फोन करके दी। तभी इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो, फेज एक, सेक्टर 17 ,32 और 38 के फायर स्टेशन से तीन वाटर बाउजर और तीन फायर टेंडर पहुंच गए। आग को काबू पाले में 1.25 घंटा लगा। इसके बाद भी फोम और गद्दों में शाम पांच बजे तक आग सुलगती रही। इसपर एक वाटर बाउजर से फेंका जाता रहा। आग की सूचना मिलने पर मेयर हरफूल चंद्र कल्याण भी पहुंचे।

फायर अफसर शाम सिंह का कहना है कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो के प्लाट के एक कॉर्नर में साक कार असेसरी के शोरूम में दोपहर 2.12 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना कार असेसरी के मालिक सुनील भसीन की ओर से सेक्टर 17 के फायर स्टेशन पर दी गई। वहां से फेज एक, दो, सेक्टर 32 और 38 के फायर स्टेशन पर मैसेज किया गया। फौरन छह फायर की गाडिय़ां अग्नि स्थल पर पहुंच गई।शोरूम के फ़र्स्ट फ्लोर पर टीन का शेड बनाकर उसमें कार असेसरी रखी हुई थी। प्लाट के बाहर लगे पोल से बिजली की वायर अंदर वहीं से होकर जा रही थी।
उसी में शॉर्ट सर्किट होने से धमाका हुआ और कार असेसरी के सामान में आग भड़क गई। आग को काबू पाने के लिए छह फायर की गाडिय़ों की मदद से कंट्रोल किया गया। ग्राउंड फ्लोर पर रखे फर्नीचर को बचा लिया गया। एससी ,कूलर और कंम्प्यूटर भी बचा लिए गए। आग ज्यादा होने के कारण फायर अफसर एमएल शर्मा और एसके गोसांई भी पहुंचे थे। सभी ने अपने अनुभव से आग कंट्रोल करने में कर्मचारियों को सहयोग दिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें
फोटो: रविंदर भाटिया