पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ आर्किटेक्ट बना बास्केटबॉल चैंपियन

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ आर्किटेक्ट बना बास्केटबॉल चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज बी डिविजन वुमेंस बास्केटबॉल टूर्नामेंट में चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्ट ने खिताबी जीत दर्ज की है। पीयू बास्केटबॉल कोर्ट पर आयोजित फाइनल मैच में उन्होंने गुरु नानक कॉलेज नारंगवाल को 19 के मुकाबले 12 अंकों से हरा दिया। दोनों के बीच मुकाबला कांटे का रहा और शुरुआत से ही दोनों के खिलाड़ी अंकों के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए। चंडीगढ़ की टीम को शुरुआत में मिली 4 अंकों की बढ़त निर्णायक साबित हुई। वहीं इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्ट ने एमएमडी डीएवी कॉलेज गिदड़बाहा को 22 के मुकाबले 7 अंकों से हराया जबकि गुरु नानक कॉलेज नारंगवाल ने श्री औरोबिंदो कॉलेज ऑफ कॉमर्स लुधियाना को 28-6 से हराया था।
ए-डिविजन में लुधियानाा आगे: लुधियाना के वुमेंस कॉलेजों ने ए डिविजन बास्केटबॉल चैंपियनशिप में अपनी जीत को जारी रखा। कैटेगरी के पहले लीग मुकाबले में खालसा कॉलेज ऑफ वुमेंस लुधियान ने रामगडिय़ा गल्र्स कॉलेज लुधियाना को 10 के मुकाबले 2 अंक से हराया तो वहीं गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमेंस लुधियाना ने जीजीएस कॉलेज फॉर वुमेंस चंडीगढ़ ने के बीच मैच 4-4 से बराबर रहा।