पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोल से बिल्कुल अलग हूं मैं

रोल से बिल्कुल अलग हूं मैं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( टीवी शो 'निशा और उसके कजिन्स' की एक्ट्रेस पूर्वी मुंदड़ा)
चंडीगढ़। एक्ट्रेस पूर्वी मुंदड़ा माधुरी दीक्षित को अपना आइडियल मानती हैं और उन्हीं की तरह सुपर स्टार बनना चाहती हैं। डांस इनके शौक में शुमार है और वे माधुरी और जूही का डांस देखकर ही बड़ी हुई हैं। मंगलवार को होटल पार्क प्लाजा में पूर्वी स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हो रहे अपने टीवी शो 'निशा और उसके कजिन्स' की प्रमोशन के लिए शहर पहुंची। मुलाकात में उन्होंने शेयर किए अपने एक्सपीरियंस। पूर्वी इस शो में बड़ी बहन डॉली का रोल प्ले कर रही हैं।

पूर्वी बताती हैं, बचपन में जब मैं खाना खाने में नखरे दिखाती थी तो मम्मी माधुरी या जूही का गाना लगा देती थी। और मैं आसानी से उनकी बात मान लेती थी। एक्टिंग को लेकर पूर्वी कहती हैं, डांस और एक्टिंग मुझे बेहद पसंद हैं। जहां डांस मेरा पैशन है। वहीं, एक्टर बनना मेरे बचपन का सपना। मैंने 5 साल की उम्र से डांस सीखना शुरू किया था। क्लासिकल और वेस्टर्न डांस में प्रशिक्षण लिया। 14 साल की उम्र में पुणे में डांस अकादमी खोली और अब तक 3 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को ट्रेन कर चुकी हूं। मैं हमेशा से एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी, ताकि डांस न छोडऩा पड़े।

रोल कैसे मिला? बताती हैं, मैंने कई एड जैसे टाटा स्काई, जॉनसन बेबी आदि किए। जब मुझे पता चला कि स्टार प्लस नया शो शुरू करने जा रहा है तो मैंने इसका ऑडिशन दिया। चार-पांच लुक शॉट्स देने के बाद मुझे फाइनल किया गया। शो के बारे में कहती हैं, इसकी स्टोरी लाइन सास-बहू सीरियल से बिल्कुल अलग है। यही वजह है कि मैंने कई मूवीज के ऑफर छोड़कर इस सीरियल को अपने लिए चुना। अब न्यूक्लियर फैमिली का कॉन्सेप्ट सोसायटी में इतना अपनाया जा रहा है कि कई रिश्ते हम असल जिंदगी में महसूस ही नहीं कर पाते।

सीरियल में तीन पीढिय़ों के बीच विचारों में अंतर साफ देखने को मिलेगा, लेकिन यहां विचारों को लेकर कोई विवाद नहीं है, बल्कि हर सिचुएशन का एक सरल सॉल्यूशन ढूंढा गया है। टाइटल की बात करें तो, इसमें कजिंस के आपसी रिश्तों और शेयरिंग को दिखया गया है। फिल्मों में काम करने को लेकर पूर्वी बोलीं, यह मेरा पहला सीरियल है। इसलिए यह प्रोजेक्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है। फिल्मों के अच्छे ऑफर मिलें, तो बिग स्क्रीन की ओर रूख जरूर करूंगी।

रोल से बिल्कुल अलग हूं मैं
अपने रोल के बारे में पूर्वी बताती हैं, मैं और स्क्रीन पर दिखाई देने वाली डॉली दरअसल स्वभाव में बिल्कुल अलग हैं। स्क्रीन की डॉली ओवर एक्सप्रेसिव, ड्रामा क्वीन, फेयरी टेल मैरिज में यकीन रखने वाली और थोड़ा कम दिमाग चलाने वाली है, जबकि मैं रियल लाइफ में बहुत ही सुलझी हुई और रिजर्व्ड रहने वाली लड़की हूं। ऐसे में डॉली के अलग-अलग मूड्स को समझने और उनको स्क्रीन पर दिखाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। हर दिन चैलेंज है। इसी से मैं अपने हुनर को तराश रही हूं।

आगे की स्लाइड्स पर देखें एक्ट्रेस पूर्वी की और भी तस्वीरें।

फोटोः जसविंदर सिंह।