पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी वर्कर्स को प्राइमरी टीचर्स का दर्जा देने के लिए मेनका गांधी को भेजा लेटर

आंगनबाड़ी वर्कर्स को प्राइमरी टीचर्स का दर्जा देने के लिए मेनका गांधी को भेजा लेटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। चंडीगढ़ की आंगनबाड़ी वर्कर्स ने वुमंस एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्टर मेनका गांधी को लेटर भेज कर अपील की है कि चंडीगढ़ इन वर्कर्स को प्राइमरी टीचर का दर्जा दिया जाएगा। मिनिस्टर को भेजे लेटर में वर्कर्स की तरफ से कहा गया है कि आंगवाडी सेंटर छोटे बच्चों के जीवन का आधार हैं. यहां बच्चों को उठने-बैठने व खाने पीने के बारे में सिखाया जाता है।
लेकिन इन सेंटरों में काम करने वाले वर्कर्स को बहुत कम सैलरी दी जा रही है। आगे लिखा गया है कि कई बार स्थानीय अधिकारियों को भी इस बारे में अपील की जा चुकी है लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। आंगनबाड़ी वर्कर रीता रानी की तरफ से भेजे गए इस लेटर में कहा गया है कि सभी आंगनवाड़ी वर्कर्स को प्राइमरी टीचर का दर्जा दिया जाना चाहिए साथ ही सैलरी भी बढ़ाई जानी चाहिए ताकि महंगाई के टाइम में ये लोग भी सम्मान से अपने परिवार की रोजी रोटी का इंतजाम कर सके।