मोहाली। ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा ट्राईसिटी के विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों को उजागर करने के उद्देश्य से पेंटिंग मुकाबलों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को जूनियर व सीनियर कैटेगरी में वितरित करते हुए उन्हें पेंटिंग के विभिन्न थीम दिए गए।
जूनियर सेक्शन के बच्चों को पहाड़ों की पेंटिंग, बारिश का दिन, पौधे बचाओ व म मी पापा सहित परिवार की संयुक्त पेंटिंग बनाने के टापिक दिए गए। इसी तरह सीनियर सेक्शन में वातावरण की संभाल, चंडीगढ़ ट्रेफिक, पानी बचाओ, सिटी ब्यूटीफुल की पेंटिंग व भू्रण हत्या की जागरूकता जैसे टापिक दिए गए। इन पेंटिंग मुकाबलों में छोटे छोटे बच्चों ने अपनी सूझ बूझ से रंगों को कैनवास पर बखूबी चित्रण किया। सभी विद्यार्थियों ने दिए गए विषयों को अपनी सोच से ऐसे रूप दिए जो कि उनकी अद्भुत प्रतिभा कलपना शक्ति का प्रत्यक्ष चित्रण करते नजर आ रहे थे।
इस अवसर पर प्रिंसीपल प्रजाईला दास ने उपस्थित अभिभावकों व बच्चों के साथ अपने विचार शेयर करते हुए कहा कि छोटे छोटे कोमल मनों में बहुत सारे अहसास भरे होते हैं, जिन्हें वे रंगों के माध्यम से बेहद
खूबसूरत तरीके से दिखा सकते हैं, बस उन्हें सही दिशा व तरीका बताने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ ऐसे प्रोग्रामों से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने का अवसर भी मिलता है।
इसके साथ ही प्रिंसीपल दास ने इन मुकाबलों संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि इंटर स्कूल मुकाबलों से विद्यार्थियों में अनजान लोगों के साथ मुकाबले की भावना पैदा होती है, जिससे वे अपनी आने वाली संघर्ष भरी जिंदगी से रूबरू होते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि रंग हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं व विद्यार्थियों को रंगों की महत्ता व रोजाना जीवन में उपयोग बारे विस्तारपूर्वक जानकारी देना इस ईवेंट का हिस्सा था, जिसमें वे सफल रहे। अंत में प्रिंसीपल प्रजाईला दास ने जूनियर सेक्शन में से विजेता रहने वाली एसबीआई सोसाइटी की अश्मी व सीनियर सेक्शन में विजेता रहने वाली एडवोकेट सोसाइटी की खुशी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।