पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उप चुनाव के नतीजों ने मोदी फैक्टर की हवा निकाली: अभय सिंह

उप चुनाव के नतीजों ने मोदी फैक्टर की हवा निकाली: अभय सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ । इनेलो नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि 10 राज्यों की 33 विधानसभाओं के उपचुनाव के नतीजों ने मोदी फेक्टर की पूरी तरह से हवा निकाल दी है। भाजपा को 33 में से केवल 11 सीटें ही मिली हैं। चौटाला ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार है वहां 4 में से 3 कांग्रेस और 1 पर भाजपा जीती है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा की स्थिति कितनी लचर हो चुकी है।
अभय सिंह ने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने 43 में से 17 सीटें ऐसे उम्मीदवारों को दी हैं जो कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हैं और उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े केस चल रहे हैं। भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वे कहते हैं कि वे जींद या कैथल से चुनाव लड़ सकते हैं, यदि दम है तो उचाना में अपना भाग्य आजमा कर देखें।