पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध होर्डिंग के बारे में डीसी से सीईओ से मांगी आज रिपोर्ट

अवैध होर्डिंग के बारे में डीसी से सीईओ से मांगी आज रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ । हाइवे और अन्य स्थानों पर लगे राजनीतिक दलों के अवैध होर्डिंग्स को हटाने के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने सभी जिला उपायुक्तों से बुधवार तक रिपोर्ट मांगी है। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद सभी जिला उपायुक्तों को पहले ही निर्देश दिए गए थे कि सभी होर्डिंग्स को तुरंत हटाया जाए।

उल्लेखनीय है कि जालंधर-पानीपत हाइवे समेत सभी शहरों में मुख्य-मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर राजनीतिक दलों ने अपने चुनावी होर्डिंग्स लगा दिए थे। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद इस तरह के होर्डिंग्स नहीं लगाए जा सकते। अगर फिर भी ये होर्डिंग्स लगे रहते हैं तो इनका खर्चा पार्टी अथवा प्रत्याशी के खातों में जोड़ लिया जाएगा।
रोडवेज बसों से विज्ञापन हटाने के निर्देश: सीईओ वाल्गद ने बताया कि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से भी कहा गया है कि वह रोडवेज की बसों पर लगे हरियाणा सरकार के सभी विज्ञापनों को तुरंत प्रभाव से हटाए। इन विज्ञापनों में सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की फोटो के साथ सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई हैं। सीईओ ने ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से कहा है कि वह रोडवेज के सभी जीएम से रिपोर्ट लेकर भिजवाए।
दो अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए चीफ सेक्रेटरी को लिखा पत्र: सीएम के प्रिंसीपल सेक्रेटरी और पंजाब यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क निदेशक विनीत पूनिया के खिलाफ इनेलो की शिकायत पर सीईओ वाल्गद ने चीफ सेक्रेटरी शकुंतला जाखू को उचित कार्रवाई करने को कहा है। इसमें उनसे इस बात का पता लगाने को भी कहा है कि फूड कमीशन के चेयरमैन आर.एस. दून सचिवालय की चौथी मंजिल पर जिस कमरे में बैठ रहे हैं वह उन्हें आबंटित है अथवा ऐसे ही बैठ रहे हैं। अगर बिना आबंटन के ही बैठ रहे हैं तो उनसे यह कमरा खाली करवाया जाए। इधर, पूनिया के मामले में इनेलो ने पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी को भी कार्रवाई करने की शिकायत भेजी है।