चंडीगढ़ । विधानसभा चुनाव में पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन और रेणुका विश्नोई हजकां की ओर से स्टार प्रचारक होंगे। हरियाणा जनहित कांग्रेस ने मंगलवार को अपने स्टार प्रचारक घोषित कर दिए।
हजकां मीडिया कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन देवीलाल बिश्नोई ने बताया कि हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई पूरे प्रदेश में हजकां गठबंधन सहयोगी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इनके अलावा पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक, पूर्व सांसद रामजीलाल, पूर्व संसदीय सचिव धूड़ाराम, पूर्व मंत्री जयसिंह राणा, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, पूर्व मंत्री कृपाराम पूनिया, पूर्व विधायक राकेश कंबोज, भव्य बिश्नोई, पूर्व विधायक डी.डी. अत्री, पूर्व सांसद गुरदयाल सैनी, पूर्व विधायक नफे सिंह वाल्मीकि, पूर्व विधायक राम स्वरूप रामा, वरिष्ठ नेता बलकार सिंह, सफी मोहम्मद, करता राम कश्यप तथा ओमपाल टोंगर भी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।